Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2022

प्रकृति ही सिर्फ एक ऐसा न्यायालय है जहाँ न्याय की परिभाषा को परिपूर्ण अर्थ मिलता है !

 प्रकृति ही सिर्फ एक ऐसा न्यायालय है  जहाँ न्याय की परिभाषा को परिपूर्ण अर्थ मिलता है ! वहा पक्षपात की शून्य गुंजाईश है ! न कोई गवाह ख़रीदा नहीं जा सकता, न कोई सबूत मिटाया जा सकता !  जात - नस्ल - हैसियत - रूतबा - शोहरत के  सारे गुरूरो को रोंदते हुवे  सिद्ध करती है  वह अपनी मालकियत  यत्र -तत्र - सर्वत्र !

सुकून 27-4-2022

 

सुकून 26-4-2022

 

आज पिता के खयालो ने जंझोर डाला !

  आज पिता के खयालो ने  जंझोर डाला ! अंतरंग से शब्द उठे !  कलम भी उठी ! लेकिन कागज पे शब्द उतर ही नहीं पाए !  कलम मौन रह गयी ! वैसे ही जैसे पिताजी भी मौन हो जाते है  खुद की जिंदगी दांव पे लगाकर  सबकी जींदगियो को संवारते संवारते ! २६-४-२०२२  ८.३० दिन  #गणेश_अवस्थी #नाशिक #Ganesh_Avasthi #Nashik

सुकून २४-४-२०२२

 

मेरे दिल में उठी हर लहेर अगर नज्म बनती !

मेरे दिल में उठी हर लहेर  अगर नज्म बनती, तो यकींन मानिये, मेरी कलमने   अफसानो से भरा समंदर लिख दिया होता ! २३-४-२०२२ १.२५ रात्र  #गणेश_अवस्थी #नाशिक  #Ganesh_Avasthi #Nashik

इबादत से खुश होकर रब ने मुझे पुछा, क्या चाहते हो ?

  इबादत से खुश होकर  रब ने मुझे पुछा, क्या चाहते हो ? आज मांग ही लो ! इरादा तो रब को ही मांगने का था, पर दिल फितूरी कर गया ! दिल ने तुम्हारे लिए खुशिया मांग डाली ! २३-४-२०२२  ११.३० रात्र  #गणेश_अवस्थी #नाशिक  #Ganesh_Avasthi #Nashik

सुकून २२-४-२०२२

  #गणेश_अवस्थी #नाशिक #Ganesh_Avasthi #Nashik

सुकून २०-४-२०२२

  #गणेश_अवस्थी #नाशिक #Ganesh_Avasthi #Nashik

ये फिजाओ में नफरत की लहेर चला कौन रहा है ?

ये फिजाओ में नफरत की लहेर चला कौन  रहा है ? कुदरत ने बनाई खुबसुरत इंसान की मूरत को  शैतान बना कौन रहा है ? इंसानियत को पीछे हटाकर मजहब के नाम पे बस्तिया जला कौन रहा है ? अमन - मोहब्बत के पैगाम को भुलाकर नफरत - फसाद को गले लगा कौन रहा है ? खुदके वारिसो को महफूज रखकर मासूमो के हाथो को खून से भिगो कौन रहा है ? 

क्या स्त्री का शोषण हुवा ? हा हुवा !

क्या स्त्री का शोषण हुवा   ? हा हुवा ! क्या स्त्री का शोषण पुरुष ने किया ? हा किया ! क्या स्त्री का शोषण स्त्री ने किया ? हा, पुरुष से ज्यादा  !

सुकून १७-४-२०२२

 

यहाँ हर शख्स वाकिफ है अपने गुनाह और फितरतोसे साहब !

यहाँ हर शख्स वाकिफ है अपने  गुनाह और फितरतोसे साहब ! ईश्वर के सामने झुका  हर सिर सिर्फ इबादत नहीं,  अपने जुर्म का कबूलनामा भी होता है  ! 

एक लंबे अरसे से रूठी हुवी कलम फिर से खिल उठी है एक और अफसाना लिखने के लिए !

 एक  लंबे अरसे से रूठी हुवी कलम   फिर से खिल उठी है एक और अफसाना लिखने के लिए ! फिरसे बेफिक्र और बेपरवाह होकर महक उठी है नादाँन ! टूटकर - बिखरकर - रूठ जाने के लिए ! #Ganesh_Avasthi #nirbhid #सुकून  #गणेश_अवस्थी 

सुकून १६-४-२०२२

 

बाहरी चित्र सुंदर कर के ईश्वरस्थली पहुच जाने से हमे चंद उम्र वाली ख़ुशी तो मिल ही जाएगी !

 बाहरी चित्र सुंदर कर के  ईश्वरस्थली पहुच जाने से  हमे चंद उम्र वाली    ख़ुशी तो मिल ही जाएगी  ! ईश्वर को खुश करने के लिए तो  अपने चरित्र को ही महेकाना होगा !   चित्र परिवर्तन सस्ती खोज है !

“इश्क” को जलील कर रहे हो ?

“ इश्क ” को जलील कर रहे हो ? हवस, खुदगर्जी, गुरुर, जज्ब, इंतिकाम, फरेब  और न जाने कितनी फितरतो ने  खूब निभाया अपना किरदार ! पहले “ इश्क” को इस्तेमाल किया,  फिर कत्ल  और  फिर जलील कर दिया !

सुकून १३-४-२०२२

 

सुकून १२-४-२०२२

 

दो कौड़ी की लगती है मुझे अपनी दौलत

  दो कौड़ी की लगती है मुझे अपनी दौलत  जब में आज भी छुपकेसे उठा लेता हु  माँ ने रखे हुवे चंद सिक्के!

सुकून ८-४-२०२२

 

तुम्हे मुबारक हो तुम्हारी शोहरत, हैसियत और रूतबा !

तुम्हे मुबारक हो तुम्हारी  शोहरत, हैसियत और रूतबा !  मेरे लिए इनकी अहमियत चंद पलो की उम्र लेकर  उठनेवाले लहर से ज्यादा नहीं ! 

सुकून ७-४-२०२२

 

आज क्यों समंदर अपने पुरे उफान पर है ?

 आज क्यों समंदर अपने पुरे उफान पर है ? आज क्यों समंदर अपने पुरे उफान पर है ? साफ दिख रही है उसकी कोशिशे अपने साहील की हदों को पार कर जाने की ! न कोई ज्वार है न कोई कुदरत का कहर ! फिर क्यों परेशांन है आज वो ? जरुर मिलन बिना ही सुखी हुवी नदी की याद में तडप उठा होगा ! 

मैंने देखा है जात - नस्ल - रंग - महलो के गुरूर को !

मैंने देखा है जात - नस्ल - रंग - महलो के गुरूर को   तवायफकी चौखट - वेश्या के बिस्तर - मरघट पे खाक होते हुवे !