Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समाज

प्रतिष्ठित पशुबुद्धि: विवेक खोते हुवे समाज का कड़वा सच !

प्रतिष्ठित पशुबुद्धि: विवेक खोते हुवे समाज का कड़वा सच ! अगर आप जाति-धर्म-पंथ-प्रांत-भाषा-रंग-धन-शरीर-विचार आदि के आधार पर किसी से द्वेष करते हैं, या खुद को श्रेष्ठ/ऊँचा समझते हैं और सामने वाले व्यक्ति को निम्न/नीचा समझते हैं, तो यकीन मानिए आप पशु-बुद्धि से ग्रस्त हैं! झुंड-मानसिकता वाले पशु! भले आप समाज में प्रतिष्ठित-सम्मानित क्यों न हों, ज्यादा से ज्यादा आप प्रतिष्ठित पशु-बुद्धि हैं! वैसे भी ऐसे व्यक्तित्व और चरित्र के व्यक्ति को प्रतिष्ठा-इज्जत देने वाला समाज कौन-सा मानव-बुद्धि से चलता होगा? पशु और मानव में सिर्फ और सिर्फ एक बोध से जन्मे विवेक का अंतर है! किसी पशु को कभी देखा है विवेक से विचार करते हुए कि उसने आज एक बच्चे को काटा, तो वह सही है या गलत? वह यह काम कर ही नहीं सकता और न ही इसका पाखंड कर सकता है! क्योंकि प्रकृति ने उसे वैसा बनाया है! वह अपने प्राकृतिक गुणों के साथ ही जीता है! लेकिन खुद को सबसे विकसित प्रजाति कहने वाले इंसान, उसे मिले हुए विवेकरूपी प्राकृतिक वरदान का इस्तेमाल अगर करते ही नहीं हैं, तो मानव के श्रेष्ठ प्रजाति होने का दावा पूर्णतः खोखला है! एक पाखंड है! पशु ...