नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय : कर्जत में 5,000 जरूरतमंदों के लिए बनेगा 100 एकड़ का आश्रय स्थल ! 100 एकड़ में 5,000 जरूरतमंदों के लिए आश्रय स्थल: सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक पहल महाराष्ट्र के कर्जत में रिलायंस फाउंडेशन की ओर से एक बड़ी सामाजिक परियोजना शुरू करने की घोषणा की गई है। 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' नाम की इस परियोजना के तहत लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना से करीब 5,000 जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट में क्या-क्या होगा ? लगभग 100 एकड़ में आठ आवासीय गांव। 5,000 से अधिक अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आजीवन आवास। विशेष सुविधाओं वाला अस्पताल। फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और पुनर्वास केंद्र। शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार की सुविधाएं। मंदिर, बगीचे, खेल के मैदान, फार्म और वर्कशॉप। प्रत्येक निवासी के लिए अलग देखभाल योजना और प्रशिक्षित केयरगिवर्स। इस पूरे परिसर में कर्मचारियों, डॉक्टरों और उनके परिवारों सहित लगभग 15,...
आम्हा घरी धन शब्दांचीच रत्ने । शब्दांचीच शस्त्रे यत्न करू !