Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इमानदार

वर्दी के पीछे एक संवेदनशील इंसान: महिला हेड कांस्टेबल चंचल ने 119 बच्चों को परिवारों से मिलाया !

वर्दी के पीछे एक संवेदनशील इंसान: महिला हेड कांस्टेबल चंचल ने 119 बच्चों को परिवारों से मिलाया ! किसी परिवार के लिए अपने बच्चे का अचानक लापता हो जाना जिंदगी का सबसे भयावह अनुभव होता है। घर का हर कोना उसकी याद दिलाता है और हर गुजरता दिन परिवार की बेचैनी बढ़ाता जाता है। ऐसे समय में अगर कोई उनके बच्चे को सुरक्षित वापस लाने में मदद करे, तो वह परिवार के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं होता। दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल चंचल ने कुछ ऐसा ही सराहनीय काम किया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर पुलिस थाने में तैनात चंचल ने महज 12 महीनों में 119 लापता बच्चों को तलाशकर उनके परिवारों तक पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने 16 अन्य लापता लोगों को भी खोजने में सफलता हासिल की। इस तरह कुल 135 लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, तलाश किए गए 119 बच्चों में 41 बच्चे 14 वर्ष से कम उम्र के थे, जबकि 78 बच्चे 14 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के थे। बच्चों के लापता होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कभी पारिवारिक परिस्थितियां, कभी घर से नाराज होकर निकल जाना, तो कभी गलत सं...