Skip to main content

Posts

बाबा युद्ध क्यों हो रहा है ?

बच्चे ने मुझसे पूछा ! बाबा, युद्ध क्यो हो रहा है ? किसका हो रहा है ? मेरा दिल मुझे आगाह कर रहा था कि मत बताओ इस नन्ही जान को की ये  इंसानो की रक्तबीजरूपी ऐसी प्यास है जो एक दूसरे का खून मांगती है  लेकिन मिटती कभी नही !  जितना खून पीती है उतनी ही बढ़ते जाती है ! और ये सिर्फ खून पीने तक ही सीमित नही रहती ! पशुता को पीछे छोड़ इस खून के प्यास को जीत का जश्न भी चाहिए ! पशुभी शिकार का जश्न नही मनाते !  दिल मे आये  सारे खयाल बच्चे के मासुम आँखो की चमक देखकर शांत हो गए ! वह आँखे जैसे मुझे जता रही थी अपनी जिम्मेदारी, एक संवेदनशील मनुष्य  बनाने की जो युद्ध को जश्न की वजह न माने !

युद्ध परिणाम है इंसान के अंदर छुपे पशु

युद्ध , परिणाम है इंसान के अंदर छुपे पशु की अनंत इच्छाओं का !  यही ईच्छाएं सदियोंसे इस धरा को मासूमो के खूनसे सींच रही है ! #देव #निर्भिड

जिस्म बेचे वो...

  जिस्म बेचे वो वेश्या ! जिस्म खरीदे वो कौन ? #देव #निर्भीड 

ज्यादातर बाप दुःखी क्यो मरते है ??

ज्यादातर बाप दुःखी क्यो मरते है ?? अपने ख्वाईशो के पंख किसी और को लगाकर आसमान को छूने की कोशिश दुःख के  अलावा और दे भी क्या सकती है ??? #देव #निर्भिड

मासुमो का बहेता खून ..

                                                                   मासुमो का बेहता खून                      राजनेताओ के सियासत का प्राण है ! 

आपका अहंम...

आप "कुछ" हो यही अहंम  आपका "कुछ" हो सकता है  इस वहम को जन्म दे रहा है !

भीड़ के कानून !

काले परिंदो के बीच दाना चुगनेवाला        ये सफेद परिंदा जरूर       अपने भीड़ के कानूनों से     बगावत कर के आया होगा !